विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक पदों की भर्ती परीक्षा 21 अक्टूबर को
--
राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के निर्देशानुसार विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, निवाड़ी में संपन्न होगी।
राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के पत्र दिनांक 02 सितंबर 2026 के अनुसार परीक्षा के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र निवाड़ी के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी 17 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र बताया गया है।
#jansamparkMP #niwari