मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला नोडल अधिकारी ने पृथ्वीपुर के विद्यालयों का किया निरीक्षण
निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों, अनुपयोगी साइकिल एवं फर्नीचर की जानकारी दो दिवस में जमा करने के निर्देश
शिक्षकों को विषयवस्तु के पूर्ण ज्ञान के साथ शिक्षण कार्य कराने और विद्यालयों में ई-वेस्ट सामग्री के लिए डस्टबिन एवं रजिस्टर रखने के निर्देश
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को जिला नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल श्री एच.एन. नेमा द्वारा निवाड़ी जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सांदीपनि विद्यालय पृथ्वीपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौराखास तथा शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर का अवलोकन कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी श्री नेमा ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने विद्यालय में अनुपयोगी साइकिल एवं फर्नीचर की जानकारी दो दिवस के भीतर जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा।
उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक अपने विषय की विषयवस्तु का पूर्ण ज्ञान रखते हुए प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य संपन्न कराएं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
जिला नोडल अधिकारी ने सभी विद्यालय प्राचार्यों को विद्यालय के कार्यालय कक्ष में ई-वेस्ट सामग्री के संग्रहण एवं प्रबंधन के लिए डस्टबिन तथा आवश्यक रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विद्यालय परिसरों को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों को निर्देशों का समयसीमा में पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #GoodGovernance #jansamparkMP #niwari
9 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026