
कुरारा में खाद के नाम पर किसानों से वसूली! 1650-1700 रुपये में बिक रही डीएपी, कृषि विभाग पर उठे सवाल.
कुरारा में महंगे दामों पर बिक रही डीएपी खाद, किसानों ने लगाया शोषण का आरोप
District Magistrate Hamirpur up
The Old Farmers Almanac
Chief Minister Office Uttar Pradesh
Dr. Manoj Kumar Prajapati
कुरारा। कस्बे में खाद विक्रेताओं पर किसानों ने डीएपी और यूरिया खाद निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि खाद की जरूरत के बीच व्यापारी मनमाने दाम वसूल रहे हैं, दुकानों में रेट सूची भी नहीं है. जिससे मनमाने रेट पर खाद बेच रहे है. वही किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
किसानों के मुताबिक, कस्बे में डीएपी खाद 1650 से 1700 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है। किसानों का आरोप है कि मजबूरी में उन्हें महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे रबी फसलों की बुआई के समय किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि खाद दुकानों पर नियमित जांच और निर्धारित दरों की निगरानी की जाए तो किसानों से हो रही कथित मनमानी वसूली पर रोक लग सकती है।
किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से खाद विक्रेताओं की दुकानों पर जांच कराकर निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।:
#Kurara #Hamirpur #DAP #Urea #Kisan Fertilizer HamirpurNews UPNews KisanNews HamirpurTimesNews