### भट्टाकुफर चोरी मामले में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
**ढली पुलिस ने जांच के दौरान जुटाए साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई**
**शिमला।** भट्टाकुफर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में ढली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की और साक्ष्य जुटाए। जांच के क्रम में पुलिस ने **शुभम चंदेल (30), पुत्र नोखी राम, निवासी सुन्नी, जिला शिमला** को पूछताछ के लिए थाना लाया।
पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी की चोरी की वारदात में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
**न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, शिमला**