
सीएम हेल्पलाइन में विभागों ने प्राप्त की ए एवं बी ग्रेड - कलेक्टर
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
सीएम हेल्पलाइन में जिले के सभी विभागों द्वारा ए एवं बी ग्रेड प्राप्त किया गया है। इस कार्य के लिए सभी विभाग बधाई के पात्र हैं। यह बात कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कही।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रस्तुति सहायता, जननी सुरक्षा योजना से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रकरणों में पात्र किसनों के दस्तावेजों एवं अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रसूति सहायता एवं जननी सुरक्षा योजना से संबंधित प्रकरणों में पात्र महिलाओं को समय पर सहायता राशि का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाईन की पुरानी शिकायतों का निराकरण कराये।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 27 अगस्त को ईसागढ़ विकासखंड में लगेगा शिविर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आगामी 27 अगस्त 2026 को विकासखंड ईसागढ़ के ग्राम पंचायत कदवाया में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उद्यम संवाद का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित किए गए तीनों शिविरों के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को एजेंडा में निर्धारित बिंदुओं के अनुसार नोट तैयार किए जाने निर्देश दिए।
जनगणना 2027 हेतु अद्यतन रिपोर्ट की समीक्षा
जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका का ग्राम तथा नगरीय निकायवार अद्यतन रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया की जनगणना संबंधी कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। पूर्ण हो चुके ग्रामों की जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित करने के साथ ही प्रगतिरत ग्रामों में शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए।
केंद्रीय मंत्री से प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही
--
संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्राप्त आवेदनों पर विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार आवश्यक कार्यवाही कर जानकारी उपलब्ध कराये।
बैठक में निर्माण कार्यो,भू-आवंटन,न्यायालयीन प्रकरण,पुराने क्षतिग्रस्त भवनों को गिराये जाने की कार्यवाही,फॉर्मर रजिस्ट्री,ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन,बारिश के मौसम में अलर्ट रहने,आंगनवाडी तथा स्कूलों का अधिकारियों द्वारा शेड्यूल बनाकर निरीक्षण किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री विकास कुमार आनंद,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar