
उल्लास एक अभियान के अंतर्गत आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ समापन
---
म.प्र. उच्च न्यायालय एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे उल्लास एक अभियान के अंतर्गत 24 एवं 25 अगस्त .2026 को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय पसिर टीकमगढ़ में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अन्य कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के लिए वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा किया गया था तथा समापन आज किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा कहा कि स्वस्थ्य शरीर व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यक है कि हम अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यायाम, योगा को भी आवश्यक रूप से शामिल करें।
इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. अनुरागी तथा सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला चिकित्सालय, टीकमगढ़ के द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडीकल विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, शल्य क्रिया विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ सहित 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिग ऑफीसर, फार्मासिस्ट एवं वार्ड वॉय की टीम गठित की गई। टीम के द्वारा चिकित्सीय दल के डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अन्य कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के द्वारा फार्म में दिये गये विवरण अनुसार रोग की सूक्ष्मता से शारीरिक परीक्षण कर आवश्यक सलाह तथा कार्यालय में ही अस्थायी रूप से बनाये गये औषधि वितरण केन्द्र से उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
इस शिविर में दो दिवस में लगभग 200 से अधिक न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण एवं उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. रेखा बड़गैया, डॉ लता लक्ष्मी, डॉ. योगेश यादव, डॉ. जगदीश प्रजापति, डॉ अमित चौधरी, डॉ. विजय जैन, डॉ. लतिका खरे, डॉ. पुष्पेन्द्र कुशवाहा, डॉ. विनय सोनी के द्वारा अपनी चिकित्सीय टीम के साथ कर्मचारीगण एवं अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh