
निफ्ट में जागरूकता सेमिनार का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली का दिया मंत्र
एनआईए द्वारा आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने की सराहनीय पहल : डॉ. ग्रोवर
स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या और खान-पान में संतुलन जरूरी : डॉ. अनूप एम
पंचकूला, 16 सितंबर : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला की ओर से आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) में अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता एनआईएफटी के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर ने की, जबकि एनआईए से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप एम मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आयोजित सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली तथा दैनिक जीवन में आयुर्वेद को अपनाने के प्रति जागरूक करना है।
निफ्ट के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर ने एनआईए द्वारा आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जरूरी है।
एनआईए से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप एम ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र दृष्टि प्रदान करता है। उन्होंने दैनिक दिनचर्या, खान-पान और जीवनशैली में संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के प्रति विस्तार से अवगत कराया। डॉ. अनूप एम ने आयुर्वेद की उपयोगिता, संतुलित दिनचर्या के साथ आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी को साझा करते हुए आयुर्वेद की प्रासंगिकता को समझाया। उन्होंने अवगत कराया कि नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति सजगता से व्यक्ति जीवन शैली को बेहतर बना सकता है।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप ने बताया कि डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व और डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग के निर्देशानुसार आयुर्वेद दिवस पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने एनआईए में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं बारे भी अवगत कराया।
योग इंस्टक्टर मनुप्रिया ने योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने अलोम-विलोम और कार्यालय समय के दौरान फाइव मिनट ब्रेक योग क्रियाओं बारे अवगत कराया। मंच का संचालन सोनिका सिवाच ने किया। अवेयरनेस सेमिनार के आयोजन पर निफ्ट निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर, ज्वाइंट डायरेक्टर दिनेश कुमार रांगडा और डॉ. अभिनव गर्ग ने एनआईए की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia