*ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर रामगोपाल यादव का तंज, बोले- 0+0=0*
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गठबंधनों को लेकर हलचल तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के नए गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि 0+0=0 होता है और इसका कोई राजनीतिक असर नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि गुरुवार को AIMIM प्रमुख ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गठबंधन का ऐलान किया था। दोनों नेताओं ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ओवैसी ने चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है।
इससे पहले अखिलेश यादव ने गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था। वहीं, सपा अपने PDA फॉर्मूले के जरिए 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी है। नए मोर्चे के ऐलान के बाद प्रदेश में दलित और मुस्लिम वोटों के समीकरण को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026