
*सोनहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद*
* जनपद बस्ती।* पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना सोनहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 261/26 धारा 87, 137(2) BNS से संबंधित अभियुक्त अरूण पुत्र जग्गी निवासी पटखोली पूरब थाना सोनहा जनपद बस्ती को दिनांक 07.11.2026 को समय 10.40 बजे कठेला समय माता मोड़ के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1. थानाध्यक्ष महेश सिंह, थाना सोनहा
2. उ0नि0 अशोक कुमार पाल, थाना सोनहा
3. हे0का0 रामललित यादव, थाना सोनहा
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 7, 2026