
ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, बोले- अब UK ही मेरा घर है
IPL के संस्थापक और भारत से फरार कारोबारी ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने कहा है कि अब यूनाइटेड किंगडम (UK) ही उनका घर है।
15 सितंबर को मिली नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया खुलासा
ललित मोदी ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिली थी। हालांकि, उन्होंने इसकी सार्वजनिक घोषणा 14 नवंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन के दौरान की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ब्रिटेन कई वर्षों से उनका घर रहा है। यहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है। उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता को अपने लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी बताया।
2010 में छोड़ दिया था भारत:
गौरतलब है कि ललित मोदी वर्ष 2010 में IPL से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की जांच शुरू होने के बीच भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे। इसके बाद से वह ब्रिटेन में रह रहे हैं। अब ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने की उनकी घोषणा ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
द टेलीकास्ट न्यूज़ | The Telecast
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2026