औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू सुषमा देवी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, बहू ने ईंट से चेहरे पर हमला कर उनकी नाक तोड़ दी और सिर में गंभीर चोट पहुंचाई।
घटना के बाद डायल 112 पुलिस की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय और कार्रवाई की मांग की है।
#AurangabadNews #BiharNews #Obra #Khudwan #CrimeNews #SITYOGNews
Bihar, India | Nov 11, 2026