विद्यापतिनगर प्रखंड के मिर्जापुर स्थित विद्यालय परिसर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार सहित अधिकारियों ने उद्घाटन किया। मेले में 14 कंपनियों ने भाग लिया, जहां सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डाटा ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण हुआ। कुल 1800 से अधिक युवक-युवतियों ने निबंधन कराया।