विद्यापति नगर: Maha Shivaratri पर विद्यापतिधाम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
विद्यापतिनगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विद्यापतिधाम मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही भक्त गंगा की सहायक वाया नदी के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाकर पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ व माता पार्वती का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।