विद्यापतिनगर स्थित पवित्र विद्यापतिधाम मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह की भव्य बरात निकाली गई। एसडीएम किशन कुमार व एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने धार्मिक ध्वज दिखाकर झांकी रवाना की। बरात मलकलीपुर, मधैयपुर, केवटा सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए रविवार को मंदिर लौटेगी, जहां वैदिक रीति से विवाह संपन्न होगा।