विद्यापतिनगर स्थित श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन महीनों के कार्यों की समीक्षा, कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा, आगामी त्योहारों की तैयारी तथा मंदिर परिसर की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।