🚨 बलरई पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार, एसडीएम न्यायालय में किया पेश
📍 जसवंतनगर, इटावा।
बलरई थाना पुलिस ने रविवार को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में विकासनगर निवासी संतोष कुमार, गिरजा, शिवानंद और रिंकी, ग्राम कोकावली निवासी रजनेश कुमार तथा ग्राम नगला सलहदी निवासी रागिनी और सरिता शामिल हैं।
पुलिस ने सभी सात लोगों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय, जसवंतनगर के समक्ष पेश किया।
👮 बलरई पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।
#DPSChannel #BalraiPolice #Jaswantnagar #Etawah #EtawahPolice