
संविधान दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति श्रीमहावीरजी में हुआ संविधान की शपथ का आयोजन
श्रीमहावीरजी।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीमहावीरजी परिसर में संविधान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति श्रीमहावीरजी की अध्यक्ष पूजा बेनीवाल एवं समिति के सचिव रोहित पाराशर की उपस्थिति में समस्त अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण रखते हुए उसके आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने की सामूहिक शपथ ली।
इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान 26/ 11 को मुंबई हमले में मारे गए नागरिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति के अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।