शिवाला ग्राम पंचायत में सरपंच सुबह सिंह मीणा ने संभाली कमान, बोले- भेदभाव मुक्त विकास और जनसमस्याओं का समाधान रहेगी पहली प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करते ही गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लिया संकल्प, शिक्षा, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट पर रहेगा विशेष फोकस
वजीरपुर। उपखंड की ग्राम पंचायत शिवाला में नवनिर्वाचित सरपंच सुबह सिंह मीणा ने गुरुवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों, वार्ड पंचों और युवाओं ने उनका माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की गई।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच सुबह सिंह मीणा ने गांव के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि शिवाला ग्राम पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाना उनका लक्ष्य है। गांव के विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, कीचड़ एवं गंदगी की समस्या से निजात दिलाने सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
सरपंच ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके घर के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। कोई भी ग्रामीण अपनी समस्या लेकर कभी भी आ सकता है। जनता की सेवा और गांव का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान सरपंच सुबह सिंह मीणा की ओर से उपस्थित लोगों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पंच, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, युवा साथी एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #NewsUpdate #highlight News57 Amita Meena Journalist Amita Sattavan Journalist Suman Subah Singh Subah Singh Saimada सुबह सिंह मीणा
@