NSUI ने राजकीय पीजी महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस समारोह
जिलाध्यक्ष आसिफ खलीफा के निर्देशानुसार हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन
गंगापुर सिटी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की ओर से जिलाध्यक्ष आसिफ खलीफा के निर्देशानुसार राजकीय पीजी महाविद्यालय, गंगापुर सिटी में 26 नवंबर को संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व, लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों पर विचार व्यक्त किए गए। साथ ही संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। युवाओं और विद्यार्थियों को संविधान में निहित मूल्यों को समझकर उनके प्रति जागरूक रहना चाहिए।
इस अवसर पर NSUI जिला सचिव साहिल उदई, इकाई उपाध्यक्ष कौशल बोध्या, इकाई सचिव वीरेंद्र बैरवा, जीवन मीणा, सागर बैरवा, वरुण, आदित्य वर्मा, फैज खान, कृष्णा सहित NSUI के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।