छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में ग्राम डुंडा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 अगस्त की शाम अमन बघेल (28) अपने भाई के साथ बैठे थे, तभी आरोपी मनोज साहू उर्फ गन्नू (25) ने अचानक कमर पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुजगहन थाना पुलिस ने धारा 109 (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी मनोज साहू को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
#RaipurCrime #ChhattisgarhNews #RaipurPolice #CrimeNews #BreakingNews #RaipurUpdate #FatafatNews