
सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची युवती को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया
चंडीमंदिर क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान पंचकूला पुलिस को 25 वर्षीय युवती लावारिस अवस्था में भटकती हुई मिली। युवती सोलन, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी।
🔹 चंडीमंदिर लाइटों के पास रात करीब 11 बजे मिली युवती
🔹 पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहुंचाया सुरक्षित थाना
🔹 महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रखा गया सुरक्षित
🔹 जानकारी जुटाकर परिजनों का लगाया पता
🔹 आवश्यक औपचारिकताओं के बाद युवती को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने युवती की स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि युवती का उपचार चल रहा है और वह पहले भी घर से निकल चुकी थी।
अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
🤝 संवेदनशीलता के साथ सेवा और सुरक्षा — पंचकूला पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर।
#PanchkulaPolice #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia