डॉ. नेहा मिश्रा बनीं भारतीय बेरोजगार पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता
कोंच। कस्बा निवासी महिला नेत्री, शिक्षाविद् और वक्ता डॉ. नेहा मिश्रा को भारतीय बेरोजगार पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन द्विवेदी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और पार्टी के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
डॉ. नेहा मिश्रा ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए पूर्ण मनोयोग से संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने की बात कही। उनकी नियुक्ति पर कस्बावासियों ने प्रसन्नता जताते हुए मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दीं। डॉ. नेहा मिश्रा संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता रखने वाली प्रखर वक्ता के रूप में पहचानी जाती हैं।
Konch, Jalaun | Oct 28, 2026