होटल और ढाबों पर अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि गुरुवार को खंडवा जिले के ग्राम बोरगांव, रुस्तमपुर, जावर, देशगांव, छेगांवमाखन, नर्मदा नगर, पुनासा, मूँदी हाईवे एवं खालवा में होटल ढाबो पर दबिश की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में कुल 151 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की, 56 बॉटल बियर, 128 केन बियर, 336 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 23 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 80 हजार रूपये है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026