पिपलोद खुर्द एवं बलखड़घाटी में नशा मुक्ति जन संवाद शिविर सम्पन्न
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में जिले में नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर नागरिकों को नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से जनसंवाद शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के पंधाना विकासखंड के ग्राम पिपलोद खुर्द एवं बलखड़घाटी में बुधवार को जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर मे पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, एस डी एम पंधाना श्री दिनेश सावले, डीएसपी खंडवा श्री दुर्गेश आर्मो, नगर निरीक्षक पुलिस पंधाना राजकुमार राठौर, चौकी प्रभारी श्री अविनाश भोपले और गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया तथा उन्हें नशा न करने की शपथ भी दिलाई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa