तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर दिलाई शपथ
---
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 60 दिवसीय "तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0" के अंतर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय, खंडवा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, मरीजों और उनके परिजनों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वीटी तिर्की द्वारा शपथ का वाचन किया, अस्पताल परिसर में मौजूद युवाओं स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सुजीत वर्मा द्वारा तंबाकू और सिगरेट-बीड़ी के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और हृदय रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा
कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का सेवन कानूनन अपराध है और इससे युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह 60 दिवसीय अभियान युवाओं में तंबाकू की लत को रोकने और समाज को एक स्वस्थ दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे लेकर खंडवा में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है l इस अवसर पर डॉक्टर नेहा शुक्ला, डॉ विशाल एवं डॉक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे l
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa