मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश का सबसे जरूरी नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम शुरू हो गया है। सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच ये परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इस बीच राजस्थान के अजमेर में बुर्का पहनी एक छात्रा को सेंटर के अंदर जाने से इनकार कर दिया गया। कुलसुम बानो नाम की इस छात्रा का दावा है कि उसने बुर्का पहना हुआ था, इसलिए उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। उसने और उसके परिवारवालों ने इस पर कड़ी नाराजगी भी जताई जिसके बाद एग्जाम सेंटर के बाहर हंगामा हो गया। हालांकि बाद में छात्रा को अंदर एंट्री दे दी गई। इससे पहले अंदर एंट्री ना मिलने पर छात्रा ने यहां तक कह दिया कि मेरे लिए परीक्षा नहीं बुर्का जरूरी है।
#foryou #viralpost #ajmer #NEET #student #burka