
*ए वी टी स्टॉफ जींद ने सट्टा खाईवाली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
*नकदी व सट्टा सामग्री बरामद ।*
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिला जींद में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत ए वी टी स्टॉफ जींद द्वारा सट्टा खाईवाली कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, सट्टा सामग्री बरामद करने में सफलता हासिल कि है ।
ए वी टी स्टॉफ इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान पटियाला चौक जींद पर मौजूद थी । इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपोलो रोड स्थित वीटा बूथ के पास सट्टा खाईवाली कर रहा है। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम सुमित वासी गांव डालमवाला, (जींद) बताया । तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9,810 रुपये नकद, एक सट्टा पर्ची, एक गत्ते का टुकड़ा तथा एक पेन बरामद किया गया। बरामद सामग्री को सील कर नियमानुसार कब्जा पुलिस नें लिया गया । तथा आरोपी के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3(1) के तहत थाना शहर जींद में मामला दर्ज आगामी जांच नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
Uklana, Hissar | Aug 7, 2026