
नगरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 14 एवं 15 अक्टूबर को
-----
सतना 13 अक्टूबर 2026/जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के लिए #सतना जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनगणना निदेशालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सतना के नगरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। प्रशिक्षण का समय प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं आवश्यक तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। जनगणना-2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 मई 2026 तक पूरा किया जा चुका है। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सतना जिले में शहरी और ग्रामीण के चार्ज अधिकारियों के लिए उमेश चंद कुशवाहा और नागेश पाठक को प्रशिक्षक के रूप में नामित किया गया है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP