
पुलिस ने 12 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े इसमें 4 नाबालिग एक महिला शामिल 34 वर्षो से थे देश में
अलीगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक ही परिवार के 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं और 4 नाबालिग शामिल हैं,#लोकल इंटेलिजेंस यूनिट LIU के इनपुट पर पुलिस ने मथुरा रोड से एक महिला को हिरासत में लिया,#पूछताछ के बाद रोरावर और कोतवाली थाना क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके में रहने वाले उसके पूरे परिवार को पकड़ा गया,#पकड़ी गई महिला करीब 30 से 34 साल पहले बिना वैध दस्तावेजों के सीमा पार कर भारत आई थी,#बाद में उसने अपने परिवार और गांव के अन्य रिश्तेदारों को भी बुलाकर यहीं बसा लिया,जिनमें से कुछ लोगों का जन्म भारत में ही हुआ,#ये लोग यहां मजदूरी बेलदारी और फैक्ट्री में काम कर रहे थे,#पुलिस ने इनके पास से स्थानीय पते पर बने फर्जी आधार कार्ड,पैन कार्ड वोटर आईडी,बैंक पासबुक ईपीएफओ (EPFO) कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं,#मोबाइल फोन की जांच में बांग्लादेश में रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत और मैसेज के सबूत मिले हैं,#अपर पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल के अनुसार,आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विदेशी अधिनियम Foreigners Act, 2025 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है,#पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इनके भारतीय पहचान पत्र बनवाने में किन लोगों या नेटवर्क ने मदद की
Hardoi, Hardoi | Nov 27, 2026