
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 11 सितंबर को बुढार जनपद पंचायत के विभिन्न क्लस्टरों में लगेंगे शिविर
===
ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिलेगा लाभ
===
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 सितंबर को बुढार क्षेत्र के विभिन्न क्लस्टरों में जन विश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्लस्टर गिरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन गिरवा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गिरवा, कदमदहा, कर्राबन, कोटा, खाडा, जमगांव, टेंघा, ढोलकू, बरगवां, बलबहरा, रूपौला, सिंधली ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इस शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
क्लस्टर झींक बिजुरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन झींक बिजुरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कोलमी, खैरहनी, ममरा, छतई, रैकोबा, खरतारा, गोड़ीनबुड़ा, धुनघुटा, बिजुरी, दरसिला, बिलटिकुरी एवं रमना कन्हेर सहित संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
क्लस्टर घोरबे के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन घोरबे में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खरला, खैरहनी, घोरबे, चगेरा, चन्नौड़ी, तितरा, नेमुहा, नौगई, बैरिहा, बिरूहली, हथगला ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
क्लस्टर खाम्हीडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन खाम्हीडोल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें, खाम्हीडोल, कुड्डी, कुड़ेली, कुम्हारी, केशवाही, शाहपुर चकोड़िया, जमुनिया, धनौरा, धुमाडोल, बचरवार, मजीरा एवं बोकारामार ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
क्लस्टर बहगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बहगढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें, कछहर, नौगवा, बहगढ़, भमला, मलाया, कुंड, राघोपुर सेमरिहा सहित संबंधित ग्रामों के ग्रामीण अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे।
क्लस्टर बिरौड़ी के अंतर्गत ग्रामRd पंचायत भवन बिरौड़ी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें, बिरौड़ी, कदौही, कम्हेडिन, खोहरा, नवाटोला गलहथा, जैतपुर, नागपुरा, पैरीबहरा, बलभद्रपुर तथा भटिया ग्राम शामिल हैं।
क्लस्टर भटिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन भटिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें, अमहा, कमता, कोल्हुआ, खोड़री, घोघरी, चन्द्रपुर, टिकुरी, बरगवां-24, भटिया, मोहतरा एवं रमसोहनी सेमरा क्षेत्र के ग्रामीण शामिल होंगे।
क्लस्टर देवरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन देवरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें,देवरी अटरिया, अमलाई, खम्हरौंद, चाका, झिरिया, देवरी, पड़रिया, बटुरा, बिछिया, हर्री मझौली, मलया नं. 1, रामपुर एवं सकरा ग्राम शामिल हैं।
क्लस्टर पकरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन पकरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें, कटकोना, साबो, छाटा, जरवाही, पकरिया एवं सेमरा सहित संबंधित ग्रामों के ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविरों में नामांतरण, फौती, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न राजस्व एवं अन्य विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। संबंधित विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
#शहडोल #shahdol