कजोड़िया में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-बनेड़ा। ग्राम पंचायत बासेड़ा के ग्राम कजोड़िया में आज क्षेत्रीय विधायक डॉ. लाला राम बैरवा की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डी.एम.एफ.टी. योजनान्तर्गत कजोड़िया में खेल स्टेडियम निर्माण, सड़क मय नाली निर्माण सहित विभिन्न जनोपयोगी विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।
विधायक डॉ. लाला राम बैरवा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराना और विकास की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Bhilwara, Bhilwara | Sep 10, 2026