
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले 6 लपके गिरफ्तार
क्यूआरटी, किला चौकी एवं कोतवाली चित्तौड़गढ़ की स्पेशल टीम ने की संयुक्त कार्रवाई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार क्यूआरटी, किला चौकी तथा कोतवाली चित्तौड़गढ़ की स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय 6 लपकों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा पर्यटन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। एएसआई सत्यनारायण एवं संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 लपकों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस द्वारा पर्यटन स्थलों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
शिवम भाण्ड पिता राजकुमार उम्र 19 वर्ष, निवासी जूना बाजार चितौड़गढ़, कन्हैया लाल पिता गोपाल लाल भाण्ड उम्र 23 वर्ष, निवासी सदर बाजार चितौड़गढ़, सोनू भाण्ड पिता राजू भाण्ड उम्र 22 वर्ष, निवासी सदर बाजार, चित्तौड़गढ़, सरफराज हुसैन पिता आबिद हुसैन उम्र 24 वर्ष, निवासी सिपाही मोहल्ला, जूना बाजार, चित्तौड़गढ़, सैफिन रजा पिता जुल्फकार अली उम्र 22 वर्ष, निवासी जूना बाजार, चित्तौड़गढ़ ओर राजेन्द्र पिता बुरा वैष्णव उम्र 50 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, चित्तौड़गढ़।