
हिंडौन ब्लॉक में खेलो राजस्थान गेम्स कार्यक्रम - 2026 खेल प्रतियोगिता की मीटिंग आयोजित
हिंडौन सिटी पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेलो राजस्थान गेम्स कार्यक्रम 2026 खेल प्रतियोगिता की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को मीटिंग आयोजित की गई । हिंडौन ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक व नरेंद्र बाबा ने बताया कि खेलो राजस्थान गेम्स कार्यक्रम 2026 प्रतियोगिता की मीटिंग में शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शुक्ला ने कहा में खेलो राजस्थान गेम्स 2026 कार्यक्रम की योजना के तहत राज्य सरकार की मंशा है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण एवं शहरी खिलाड़ियों को बेहतर अफसर प्रदान कर जिला एवं राज्य स्तर तक अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिले । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शारीरिक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के निर्देश दिए व अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन किया जाए।
एसीबीओ दयाल सिंह सोलंकी ने कहा खेलो राजस्थान प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी
प्रथम चरण में एथलेटिक्स, तीरंदाजी ,वॉलीबॉल , रस्सा कसी , शूटिंग वॉल प्रतियोगिता 15 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक
द्वितीय चरण में कबड्डी, फुटबॉल,जूडो, शूटिंग, मलखंब एवं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल 2027 से 15 मई 2027 तक
तृतीय चरण में खो खो,कुश्ती, बास्केटबॉल ,सतोलिया एवं हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 15 सितंबर 2027 से 30 अक्टूबर 2027 तक आयोजित होगी ।
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार मीणा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतियोगिता ग्राम पंचायत स्तर पर , शहरी क्षेत्र की प्रतियोगिता शहरी क्षेत्र में उसके बाद जिला स्तर पर , जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। शारीरिक शिक्षक की पहचान खेलों में अच्छे खिलाड़ी तैयार करने से बनती है ।
शारीरिक शिक्षकों की तरफ से हिंडौन ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक ने आश्वासन दिलाया हम अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करेंगे और प्रतियोगिता को सफल बनाएंगे ।
तीन चरणों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कुल 16 खेलों की टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा आयोजित होगी ।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा ने खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में आने वाली परेशानियों का निस्तारण करने की प्रक्रिया बताई ।
शारीरिक शिक्षक सतबीर सिंह जाट , ओमप्रकाश डागुर , विक्रम सिंह, राजू लाल, देवेंद्र शर्मा, गब्बर सिंह, समेंद्र,आदि ने भी सुझाव व्यक्त किए।