
*ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमला मामले में पांचवा आरोपी काबू*
*– धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कार्रवाई*
*– आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*
फतेहाबाद, 7 अगस्त। *ऑपरेशन ट्रैक डाउन* के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाने के मामले में चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। काबू किए गए आरोपी की पहचान *रिछपाल पुत्र प्रमजीत निवासी अहेरवान* के रूप में हुई है। आरोपी से वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी बरामद की गई। मामले में पहले चार आरोपी काबु किये जा चुके है तथा पांचवा आरोपी रिछपाल को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि गांव अहरवां निवासी गुरप्रीत की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार 16 जुलाई 2026 की रात वह अपने एक मित्र के साथ गली में बैठा था। इसी दौरान कुछ युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और धारदार हथियारों तथा अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में गुरप्रीत के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गुरप्रीत को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांचवा आरोपी रिछपाल को काबू कर लिया गया है। मामले में अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 273, दिनांक 18.07.2026, धारा 191(2), 190, 115(2), 118(1), 118(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Aug 7, 2026