
पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने हेतु हुई बैठक।
नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा, आशुतोष कुमार झा के निर्देश के आलोक में दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु सुलहनीय योग्य आपराधिक वादों को चिन्हित करने एवं पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने के लिए कार्यालय लिपिक/पीठ लिपिक की बैठक का आयोजन किया गया।
इस हेतु अधोहस्ताक्षरी ने बताया कि प्री-सिटिंग के माध्यम से सुलह का कार्य किया जाएगा। साथ ही, चिन्हित सूची में अंकित वादों में सुलह हेतु नोटिस निर्गत करें, ताकि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय, नवादा में लंबित सुलहनीय योग्य आपराधिक वादों का अधिक से अधिक निष्पादन हो सके। साथ ही, निर्देशित किया गया कि पंचायत से संबंधित अधिक से अधिक मामलों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर मामले का निपटारा करावें।
बैठक में निर्गत नोटिसों के तामिला प्रतिवेदन की समीक्षा की गई तथा पाया गया कि निर्गत नोटिसों की तुलना में तामिला प्रतिवेदन बहुत ही कम पाया गया है। इसके लिए सभी संबंधित थानों को अधिक से अधिक नोटिसों का तामिला कराकर तामिला प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, थाना को अधिक से अधिक नोटिसों का समय पूर्व तामिला कराने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक नोटिस कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि ससमय तामिला कराया जा सके।
इस मौके पर सचिव महोदय के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय के सभी कार्यालय लिपिक एवं स्थायी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के पेशकार सुशील कुमार उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 21, 2026