यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 8 उम्मीदवार
.
धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल समेत 8 नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर
.
#दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा ने जिन नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, उनमें—
धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
विद्यासागर सोनकर
गोपी कृष्ण पांडेय
प्रियंका सिंह रावत
राम प्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार
शामिल हैं।
भाजपा केंद्रीय कार्यालय से जारी पत्र पर सांसद (राज्यसभा) एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग के हस्ताक्षर हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में उत्तर प्रदेश को राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए संबंधित राज्य के रूप में दर्ज किया गया है।
#TheTelecast | नई दिल्ली
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2026