इंदौर में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, शॉट सर्किट बना वजह, बड़ा हादसा टला
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना जीडीसी कॉलेज के पास की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही चलती कार से धुएं के साथ लपटें उठने लगीं, मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक टैंक पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026