बैरिया में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया: बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया गया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे और दरवाजे पर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस क्लब तिराहे के पास से लल्लन यादव और रंजु देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल हथियार गंगा नदी में फेंकने की जानकारी भी दी गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। #BalliaNews #UttarPradeshPolice #CrimeNews