जवानों संग लगाई दौड़, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर, डायल 112 वाहनों व दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया निरीक्षण
बलिया: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया।
परेड के दौरान जवानों से टोलीवार ड्रिल अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही थानों और डायल 112 वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आपातकालीन उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#BalliaPolice #PoliceParade #BalliaNews