#बलिया के #एसपी डॉ. इराज राजा ने चुनावी तैयारियों के मद्देनजर #पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जिले में 43 उप निरीक्षकों (एसआई) का समायोजन और स्थानांतरण करते हुए नई तैनाती दी गई है। इनमें 11 पुलिस चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सीयर चौकी प्रभारी नीरज यादव को मासूमपुर (खेजुरी) भेजा गया है, जबकि मासूमपुर के चौकी प्रभारी शुभम दुबे को सीयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संवरा चौकी प्रभारी मयंक कुमार को सिकंदरपुर थाना भेजा गया है और जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी ऋषिकेश गुप्ता को संवरा का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। चुनाव से पहले पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers