
यौमे आशुराह पर कुरआन ख़्वानी, दुआए आशूराह, रोजा इफ्तार व जूलुसे हुसैनी का आयोजन आज
उदयपुर। इल्मी व बरेलवी सुन्नी मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल 26 जून 2026 बरोज जुम्आ को शहर के अम्बावगढ़ पहाड़ी पर स्थित दरगाह गंजे शहीदा सरकार (अम्बावगढ़ वाले बाबा) की दरगाह पर यौमे आशुराह के मौके पर कुरआन ख़्वानी, दुआए आशूराह, रोजा इफ्तार व जूलुसे हुसैनी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मोहसिन हैदर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद नमाजे जुम्आ 4 बजे से दरगाह परिसर में स्थित मस्जिद में कुरआन ख़्वानी का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर भर के आलिम, हाफिज व उदयपुर शहर की मुस्लिम अवाम कलामे पाक की तिलावत करेंगे व साथ ही शहर भर के लोगों द्वारा पढ़ा गया कलामे पाक को इकट्ठा फातिहा ख्वानी में पेश किया जाएगा। सायं नमाजे अस्र के बाद व मगरिब की नमाज से पहले सामुहिक रूप से दरगाह पर मौजूद अकीदतमंदों को दुआएं आशुराह पढ़ कर सुनाई जाएगी और सैंकड़ों रोजेदार अपना रोजा दरगाह पर इफ्तार करेंगे। बाद नमाजे मगरिब मस्जिद हुज्जतुल इस्लाम बीच की मस्जिद सिलावट से जूलुसे हुसैनी निकाला जायेगा जिसका दरगाह पर इस्तकबाल किया जाएगा। बाद नमाजे मगरिब दरगाह पर हम्द, नात, मनकबत, तकरीर व सलातो सलाम के बाद फातिहा ख्वानी की जाएगी। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदर राजा भाई व कमेटी के मेम्बरान सहित अब्दुल हुसैन खान, शेख जाकिर हुसैन, हाजी सलीम खान, अनीस अब्बासी, मोहसिन हुसैन अज्हरी, हाजी आरिफ खान, नईम अहमद, वहीद अहमद शेख, इस्हाक मोहम्मद, अमजद रज़ा, इरफान मन्सूरी, अब्दुल कादिर छीपा, अनवर मन्सूरी, हाजी अकील खान, हबीब नबी खान, समीर भाई मौजूद रहेंगे।