कलेक्टर ने 3 माह की समस्या का 3 मिनट में किया समाधान
-------
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने ग्राम ढोढ़न में ग्रामीणों की सुनवाई करते हुए एक आवेदन पर मात्र 3 मिनट में ही समाधान किया। आवेदक श्री पप्पू कोंदर की छोटी पुत्री पूजा कोंदर जिनकी जन्म तिथि 14.8.2005 थी को मुआवजा स्वीकृत हो चुका था। लेकिन बड़ी बेटी आरती के दस्तावेजों में उम्र 25.5.2006 होने से मुआवजा स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। इन कागजों की पेचेंदगी को समझकर समस्या का मौके पर ही समाधान करते हुए कलेक्टर द्वारा तत्काल मुआवजा राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वैजयंती पिता श्री गोरेलाल आदिवासी जो की परित्यक्ता होने से पिता के साथ रहती थी इनका भी मुआवजा पैकेज स्वीकृत किया गया। यह प्रक्रिया 30 व्यक्तियों का मौके पर अभिलेख देखकर वहाँ उपस्थित ग्रामवासियों से पूछताछ कर निर्णय करते हुए स्वीकृत किया गया।
#chhatarpur #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh