APK फाइल बन गई ठगी का हथियार, चार खातों से उड़ाए 46.48 लाख रुपये
लखनऊ में साइबर जालसाजों ने APK फाइल के जरिए चार लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके बैंक खातों से कुल 46.48 लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने बिजली बिल अपडेट, बैंक संबंधी काम और अन्य बहानों से मोबाइल पर APK फाइल डाउनलोड कराई। फाइल इंस्टॉल होते ही जालसाजों को मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिल गया और उन्होंने खातों से रकम ट्रांसफर कर ली।
एक मामले में ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर APK फाइल डाउनलोड कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अनजान लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करने और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की है।
#LucknowNews #CyberCrime #CyberSafety