
#बलरामपुर; शांति भंग के आरोप में उतरौला पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया...
#बलरामपुर। थाना कोतवाली उतरौला पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय उतरौला भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तौफिक पुत्र शाहबान निवासी कुतुबगंज बाजार, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा, नूर आलम पुत्र जुमाई, मोसाहिद पुत्र निजामुद्दीन तथा सिराज पुत्र आसिक अली निवासीगण बक्सरिया इमिलिया, थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विद्याराम, कांस्टेबल मनीष सिंह और कांस्टेबल संदीप प्रेमी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#balrampur #balrampurpolic