अजनारी रोड, उरई में बिजली के खंभे पर तारों के मकड़जाल में लगी आग
#जालौन #उरई
उरई। मुख्यालय के राम नगर, अजनारी रोड, उरई में बीती रात बिजली के खंभे पर फैले तारों के मकड़जाल में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली न होने के कारण कई घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी और लोगों के घरों में पानी नहीं भर पाया। इससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए और लोगों को आर्थिक एवं अन्य प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के खंभे पर लंबे समय से तारों का मकड़जाल बना हुआ है, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे पर फैले अव्यवस्थित तारों को जल्द से जल्द हटाकर व्यवस्थित किया जाए और आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
Orai, Jalaun | Jul 13, 2026