
अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना में संगठन विस्तार, गणपत सिंह दुलावत बने प्रदेश अध्यक्ष
राजसमंद । अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह पलाड़ा के मार्गदर्शन में गणपत सिंह दुलावत को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति राष्ट्रीय आदेशानुसार प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल द्वारा प्रदान की गई।
नियुक्ति अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भंवर सिंह पलाड़ा ने गणपत सिंह दुलावत को साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं प्रभावी नेतृत्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल तथा प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल ने भगवा दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि गणपत सिंह दुलावत के नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होगा तथा राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं समाजहित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।