🌿 जनजातीय गौरव दिवस पर जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी को शत-शत नमन।
भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धार जिले के डही में ₹1,353 करोड़ की डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आइए, जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली विरासत को नमन करें।
#जनजातीय_गौरव_दिवस #भगवान_बिरसा_मुंडा #JanjatiyaGauravDiwas #BirsaMunda PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh