Public App Logo
🚨 जयपुर में दुस्साहस: स्कूटी टकराने पर लड़कियों ने कॉलर पकड़ पिकअप ड्राइवर को रोका, फिर लड़कों को बुलाकर पिटवाया और लूटे ₹47 हजार! 🚨 जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र (गोनेर मोड़) में पिकअप ड्राइवर मुरली चौधरी (22) के साथ रोड रेज और लूटपाट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना का विवरण: 🛵 विवाद की शुरुआत: पिकअप से स्कूटी टकराने के बाद कोई चोट न लगने के बावजूद लड़की ने ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया और डरा-धमकाकर गाड़ी साइड में लगवा ली। 🥊 बुलवाए बदमाश: लड़कियों ने फोन कर 8-10 लड़कों को मौके पर बुलाया। 💥 मारपीट व तोड़फोड़: बदमाशों ने डंडे, हेलमेट और मुक्कों से ड्राइवर को पीटा और पिकअप में तोड़फोड़ की। 💸 लूटपाट: पीड़ित की जेब से ₹47,000 और मोबाइल लूटकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। 🚔 #JaipurCrime #JaipurPolice #CrimeNews #RoadRage #RajasthanNews #jagattaknews - Rajasthan News