Public App Logo
Profile Picture

Jagat Tak News

@jagattaknews
1697Followers
0Following
🚨 बड़ी खबर: नरबली के लिए 2 साल के मासूम का अपहरण! 🚨  

दशहरे पर देने वाला था बलि, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा अनर्थ।  
नीमराना से घर के बाहर खेल रहे 2 साल के बच्चे को किया गया था किडनैप।  

आरोपी विवेक कुमार (निवासी सासाराम, बिहार) के पास से त्रिशूल और श्रृंगार का सामान बरामद।  

पुलिस ने 150 किमी पीछा कर और 350 सीसीटीवी खंगालकर मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर के पास से बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी को दबोचा।  

सलूट है राजस्थान पुलिस की त्वरित कार्रवाई को! 👮‍♂️👏

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neemrana nis:value=Neemrana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mathura nis:value=Mathura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 बड़ी खबर: बाड़मेर में वॉटिंग से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने की आत्मह,त्या! 🗳️

बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति के वार्ड-8 से कांग्रेस उम्मीदवार मोहनलाल (45) का शव खेत में पेड़ से फं,दे पर लटका मिला। शुरुआती जांच के अनुसार वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

प्रशासन स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के निधन के बावजूद इस वार्ड में चुनाव प्रक्रिया स्थगित नहीं होगी, क्योंकि मैदान में अभी भी दो अन्य प्रत्याशी हैं।  
📍 स्थान: बाड़मेर, राजस्थान

<nis:link nis:type=tag nis:id=barmer nis:value=Barmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🔍 कलयुग की इंतहा: पिता को गला घोंटकर मारा, पेट्रोल से जलाया और फिर घर के पीछे ही गाड़ दिया! 🚨

भतीजे के एक शक ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे।   

झुंझनू में बेटों ने ही की पिता की गला घोंटकर ह,त्या। वारदात के बाद शव पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और घर के पीछे गड्ढे में दबाकर ऊपर लकड़ी डाल दी।  

 7 दिन तक बेरहम बेटे यही झूठ बोलते रहे कि पिता मुंबई गए हैं!   

पड़ोस में रहने वाले भतीजे को बदबू से शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों कलयुगी बेटों (शिव और दीपेन्द्र) को धर दबोचा। 👮‍♂️🔍  

 <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🛤️ दौसा-गंगापुर सिटी रूट पर जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात!मंगलवार को हुए सफल ट्रायल के बाद यात्रियों का इंतजार हुआ खत्म।   

दौसा से गंगापुर सिटी तक इलेक्ट्रिक लोको (इंजन) का सफल ट्रायल संपन्न हुआ। मंगलवार शाम को इलेक्ट्रिक इंजन दौसा से चलकर लालसोट, मंडावरी, बामनवास और खूटला होते हुए गंगापुर सिटी पहुंचा।   

लालसोट, मंडावरी और बामनवास समेत आसपास के यात्रियों के लिए जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने की जगी उम्मीद। 🛤️✨   

<nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dausa nis:value=Dausa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=GangapurCity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lalsot nis:value=Lalsot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 रेलवे कर्मचारियों की मुस्तैदी से बची महिला यात्री की जान! ❌

कोटा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी थीं महिला, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के त्वरित समन्वय से तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल।

चलती ट्रेन (हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस) से उतरने के दौरान गिरी महिला यात्री, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और आपसी समन्वय से बची जान।

नींद में होने के कारण समय पर न उतर पाने पर महिला ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया था। ऑपरेटिंग, वाणिज्य विभाग और आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई कर घायल महिला को एम्बुलेंस से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया।

⚠️ रेल प्रशासन की अपील: चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं, ट्रेन के पूरी तरह रुकने का इंतजार करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kotarailwaystation nis:value=KotaRailwayStation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rpf nis:value=RPF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=passengersafety nis:value=PassengerSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🌿 टोंक में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! ऑपरेशन संकल्प के तहत 1 लाख रुपए का गांजा और ₹29,480 नकद जब्त, तस्कर गिरफ्तार 🚨👮‍♂️

टोंक में DST टीम और बरोनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरौनी क्षेत्र में जोला रोड से एक संदिग्ध युवक कालूराम उर्फ नानू मीना को गिरफ्तार किया है।  

आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत का 2 किलो 121 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 29,480 रुपये नकद (गांजा खरीद फरोख्त राशि) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।  

एसपी रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त टोंक' अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=tonk nis:value=Tonk nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tonkpolice nis:value=TonkPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=antidrugcampaign nis:value=AntiDrugCampaign nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=operationsankalp nis:value=OperationSankalp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 जयपुर में कैफे पर पुलिस की बड़ी रेड! कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार, नशा करते मिले 26 युवक-युवती गिरफ्तार 💨☕

जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित राजपार्क के 'NINE'S BEANS' कैफे में सोमवार देर रात सीएसटी टीम ने दबिश दी।  

पुलिस की रेड के दौरान मौके पर भारी संख्या में युवा हुक्का पीते मिले, जिससे वहां हड़कंप मच गया।  

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 हुक्के, 60 पाइप और फ्लेवर तंबाकू के डिब्बे जब्त किए तथा 26 युवक-युवतियों को राउंडअप किया।  
कैफे मैनेजर विक्रम सिंह के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur nis:value=Jaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaipurpolice nis:value=JaipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hookahbar nis:value=HookahBar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raid nis:value=Raid nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 दहला देने वाली वारदात! डीग में 13 साल के जुड़वां भाइयों की बेरहमी से गला का,टकर ह,त्या, घर के पास प्लॉट में मिले शव 😱💔

डीग के बडेसरा गांव में दिल द,हला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 साल के जुड़वां भाइयों विनय चौधरी और विष्णु चौधरी की गला रे,तकर और सिर पर चोट मारकर ह,त्या कर दी गई।  

मंगलवार सुबह दोनों बच्चों के शव उनके घर के पास ही एक प्लॉट में पड़े मिले, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  

एसपी कांबले एस. गोपीनाथ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=deeg nis:value=Deeg nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚩 लालसोट के प्रसिद्ध बिनौरी बालाजी धाम में विजयादशमी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़! हनुमानजी और मकरध्वजजी के किए दर्शन 🛕🙏

विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को लालसोट क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, विशेषकर बिनौरी बालाजी धाम में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।  

लालसोट और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं।  

मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस लगभग 1300 साल पुराने प्राचीन धाम की बड़ी मान्यता है, जहां भगवान हनुमानजी और मकरध्वजजी की मूर्तियां एक साथ विराजमान हैं।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=lalsot nis:value=Lalsot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=binouribalaji nis:value=BinouriBalaji nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vijayadashami nis:value=Vijayadashami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumanji nis:value=HanumanJi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 भरतपुर में खूनी संघर्ष! जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-फर्सी से हमला, बुजुर्ग का पैर कटने की नौबत; अस्पताल के बाहर भी हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा ⚔️🏥

​भरतपुर जिले के सीकर थाना क्षेत्र के झंझार गांव में सोमवार शाम जमीन के मालिकाना हक को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।  
​एक पक्ष द्वारा किए गए लाठी-फर्सी के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग जीवनलाल के पैरों पर गंभीर वार किया गया जिससे उनका एक पैर अलग होने की नौबत आ गई है, वहीं पूनम नामक महिला के सिर और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।  

​इस हमले में दोनों पक्षों से जीवनलाल, पूनम, सरोज, राकेश और जगदीश समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

​मामला उस समय और गरमा गया जब अलवर जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड के सामने दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और तीखी बहस के बाद भारी तनाव व अफरा-तफरी मच गई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

​<nis:link nis:type=tag nis:id=bharatpur nis:value=Bharatpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bharatpurnews nis:value=BharatpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 करौली में दर्दनाक सड़क हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक की मौ,त और एक गंभीर रूप से घायल 🏍️💥

करौली में शिकारगंज क्षेत्र के मंडेरायल रोड पर कांटे के पास दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई।  

इस हादसे में 45 वर्षीय शिवलहरी माली की मौके पर ही मौ,त हो गई, जबकि 35 वर्षीय मोहन सिंह माली गंभीर रूप से घायल हो गए।  

घायल मोहन सिंह माली का जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है, वहीं परिजनों ने अस्पताल में ठीक से इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।  

सूचना मिलने पर कोतवाल थानाधिकारी विनोद सावरिया पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=karauli nis:value=Karauli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=karaulinews nis:value=KarauliNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bikecrash nis:value=BikeCrash nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🔥 करौली में भीषण हादसा! साड़ी की दुकान में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख 🧵🚒

करौली शहर के चौधरी पाड़ा स्थित 'आरके कलेक्शंस' नाम की साड़ी की दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए के कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।  

आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  
रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी।  

दमकलकर्मियों ने पाइप और अग्निशमन उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=karauli nis:value=Karauli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=karaulinews nis:value=KarauliNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fireaccident nis:value=FireAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 दौसा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ₹50 हजार का नशा जब्त 💊👮‍♂️

दौसा की लवाण थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है।  
पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह उर्फ सत्यनारायण उर्फ सत्या (31), निवासी सैन का कुआं, लवाण को डिटेन कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए गठित विशेष टीम अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=dausa nis:value=Dausa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dausapolice nis:value=DausaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=antidrugcampaign nis:value=AntiDrugCampaign nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smackseized nis:value=SmackSeized nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚆 अलवर में दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौ,त, मानसिक बीमारी के इलाज के लिए बहन के घर रह रही थी 😢💔

अलवर के जीआरपी थाना क्षेत्र के घाटला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौ,त हो गई।  

मृतका की पहचान लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के हरसाना गांव निवासी बस्कर (35) पत्नी शरीफ के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और अलवर में उनका इलाज चल रहा था।  

इलाज के सिलसिले में ही वह पिछले 15 दिनों से खैरथल के घाटला में अपनी बहन के घर रह रही थीं।  

मंगलवार तड़के करीब 3 बजे स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अलवर के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=alwar nis:value=Alwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=alwarnews nis:value=AlwarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trainaccident nis:value=TrainAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grppolice nis:value=GRPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष: चली लाठियां, दो गंभीर रूप से घायल और 30 लोगों पर मामला दर्ज! 🪵⚔️

महुवा के बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के पीपलीपाड़ा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है:   

रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठियां चलने से लोकेश मीणा और रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।   

घायलों को महुवा के सरकारी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है।   

थाना प्रभारी सतना नारायण बारवाल के अनुसार, लोकेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब 30 लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया।   

पुलिस ने कालूराम मीणा, नेत्राराम, सुरेंद्र, हरiram, राजंती, कमली, मनीषा समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

<nis:link nis:type=tag nis:id=mahwanews nis:value=MahwaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🗳️ करौली पंचायतराज चुनाव: नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, मैदान में डटे इतने प्रत्याशी! 📊

करौली में पंचायतराज चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है:   

जिला परिषद: 35 वार्डों के लिए अब 173 प्रत्याशी मैदान में हैं। (जिला परिषद के लिए 246 नामांकन सही पाए गए थे, जिनमें से 73 ने नाम वापस ले लिए)।   

पंचायत समिति: 15 वार्डों में 65 उम्मीदवार आपस में मुकाबला करेंगे। (पंचायत समिति के लिए 95 नामांकन सही पाए गए थे, जिनमें से 30 ने नाम वापस लिए)।   

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़ के अनुसार, किसी भी वार्ड में कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध नहीं चुना गया है। वहीं, सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की मौजूदगी में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके बाद उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। 🚀🔥   

<nis:link nis:type=tag nis:id=karaulinews nis:value=KarauliNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection2026 nis:value=PanchayatElection2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanelections nis:value=RajasthanElections nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localelections nis:value=LocalElections nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 सवाई माधोपुर: ड्राई डे पर पकड़ी गई 50 पेटी अवैध शराब मामला, 18 दिन बाद भी मुख्य सप्लायर तक नहीं पहुंच पाई पुलिस! 🚔🔍

सवाई माधोपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है:   

क्या है मामला: रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र की लहसोड़ा पुलिस चौकी ने 2 अक्टूबर को ड्राई डे की रात मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक टवेरा कार से 50 पेटी (2400 पब्बे) अवैध देशी शराब पकड़ी थी। मौके से अशोक और नारायण नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।  

 ग्रामीणों में आक्रोश: घटना के 18 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य सप्लायर और खरीदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने केवल दो छोटे तस्करों को पकड़कर खानापूर्ति कर दी है, जबकि शराब कहां से आई और किसके कहने पर ले जाई जा रही थी, इसकी जांच अधर में लटकी है।   

बड़े माफिया बेखौफ: ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आगे की जांच नहीं बढ़ाई और शराब तस्करों के बड़े नेटवर्क पर हाथ नहीं डाला, जिससे बड़े माफिया बेखौफ घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने आबकारी आयुक्त को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और मुख्य सप्लायर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 

  <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalliquor nis:value=IllegalLiquor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🔥 गांव कुसांय में RLP का नया ठिकाना! पंचायती राज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार 🚩🗳️

गंगापुर सिटी के वजीरपुर उपखंड स्थित गांव कुसांय में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ! 🎉

✨ कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
👨‍💼 मुख्य अतिथि: भरतपुर संभाग प्रभारी चौधरी नेम सिंह
🤝 विशेष मौजूदगी: सवाई माधोपुर प्रभारी कौशल चौधरी श्यारौली, मुरारी लाल कुंसाय, देवी सिंह पटेल, ओमप्रकाश चौधरी, बाबू चौधरी, पूर्व सरपंच मुरारी जाटव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग।

🔥 चुनावी हुंकार:
कार्यालय उद्घाटन के साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई। नया कार्यालय खुलने से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को नई धार और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह मिलेगा! 💪⚡

<nis:link nis:type=tag nis:id=rlp nis:value=RLP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumanbeniwal nis:value=HanumanBeniwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurnews nis:value=GangapurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wazirpur nis:value=Wazirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/> 🚩✨
🚨 चुनाव तक मंत्रियों के सरकारी दौरों, स्वागत और पट्टे-ऋण वितरण पर सख्त रोक! 🛑

गंगापुर सिटी: पंचायतराज आम चुनाव 2026 को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं:  

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्रों में शासकीय दौरों और सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।   

आपात स्थिति को छोड़कर मंत्रियों के स्वागत और प्रोटोकॉल पर भी रोक रहेगी।   

आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक पंचायतराज संस्थाओं द्वारा भूमि आवंटन, पट्टा वितरण और ऋण बांटने के कार्य प्रतिबंधित रहेंगे।   

कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार सरकारी विश्रामगृहों और डाक बंगलों का उपयोग चुनाव प्रचार कार्यालय के रूप में नहीं कर सकेगा।   

चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने और सभी को समान अवसर देने के लिए यह कदम उठाया गया है। 🗳️⚖️   

<nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommission nis:value=ElectionCommission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection2026 nis:value=PanchayatElection2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=modelcodeofconduct nis:value=ModelCodeOfConduct nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🎉 सवाई माधोपुर में चार दिवसीय दशहरा महोत्सव का आगाज: पहले दिन हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा और गौरी काजल जमाएंगे रंग! 🎶🔥

सवाई माधोपुर में दशहरा पर्व पर पहली बार जिला मुख्यालय पर शानदार चार दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो 20 से 23 अक्टूबर तक चलेगा:   

20 अक्टूबर (आज): शाम 5 बजे शोभायात्रा निकलेगी, इसके बाद दशहरा मैदान में शाम 6:30 बजे रावण दहन और आतिशबाजी होगी। रात 8 बजे से हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा और गौरी काजल की प्रस्तुतियां और ठुमके समां बांधेंगे।   

21 अक्टूबर: बॉलीवुड सिंगर मनमीत सिंह और स्वरूप खान अपनी गायकी से सुरों के रंग बिखेरेंगे।   

22 अक्टूबर: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कई दिग्गज कवि काव्य पाठ करेंगे।   

23 अक्टूबर: विराट भजन संध्या और भक्ति संगीत के साथ मेले का समापन होगा।   

इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा होंगे। परिषद सभापति मेधा चौधरी और उपसभापति माया गोयल ने इसे अनूठा बनाने की पूरी तैयारी की है। 🎇💃  

<nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dsehrafestival nis:value=DsehraFestival nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajayhooda nis:value=AjayHooda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanevents nis:value=RajasthanEvents nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 लालसोट में महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन की लूट: पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप 🚨

लालसोट: राजस्थान के लालसोट शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही एक महिला से अज्ञात व्यक्ति ने करीब 5 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन लूट ली। घटना 18 अक्टूबर की है।

पीड़िता की पहचान पुष्पलता शर्मा के रूप में हुई है। वह बदायूं धर्मशाला के पास से ई-रिक्शा लेकर महावीर नगर स्थित अपने घर जा रही थीं, तभी यह वारदात हुई।

पीड़िता के भाई विशाल जांगिड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विशाल का आरोप है कि वे पिछले दो दिनों से न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उनके अनुसार, पुलिसकर्मी कभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की बात कहकर टालमटोल कर रहे हैं, तो कभी परिवार को खुद जांच करने को कह रहे हैं।

परेशान पीड़ित परिवार ने अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपी को गिरफ्तार कर चेन बरामद करने की गुहार लगाई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lalsot nis:value=lalsot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=theft nis:value=theft nis:enabled=true nis:link/>
🗳️ दौसा जिला परिषद चुनाव: दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर! पूर्व मंत्री की बेटी और विधायकों के परिवार मैदान में 👑🔥

दौसा में पंचायत आम चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है, जिसमें कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों की साख दांव पर लगी है:   

मैदान में कितने प्रत्याशी: नाम वापसी के बाद अब 37 वार्डों में 95 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं।   

बड़े चेहरे और दावेदार:

सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।  

दौसा विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा जिला परिषद सदस्य पद के लिए किस्मत आजमा रही हैं।   

पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांंगना भी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।   

इन तीनों की दावेदारी से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं हैं और इन्हें जिला प्रमुख पद के संभावित दावेदारों के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब चुनाव प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। 🚀👥 

<nis:link nis:type=tag nis:id=dausanews nis:value=DausaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpanchayatelection nis:value=RajasthanPanchayatElection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtcouncil nis:value=DistrictCouncil nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicalfamilies nis:value=PoliticalFamilies nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
"मुंबई फायरिंग मामले में कोटा आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से तीन संदिग्ध गिरफ्तार! ⚡🔍"

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर कथित फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता। मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर RPF कोटा और शहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन से तीन संदिग्धों (एक नाबालिग सहित) को दबोचा। 🔍👇

✨ मुख्य बिंदु:
📍 ट्रेन: पुणे–जयपुर एक्सप्रेस (जनरल कोच)
👥 पकड़े गए संदिग्ध: रेहान उर्फ सुक्का (सोनीपत) और ऋत्विक कुर्मी उर्फ रोशन फाइटर (मुंबई) + 1 नाबालिग।
🤝 सराहनीय समन्वय: आरपीएफ कोटा, मुंबई क्राइम ब्रांच और कोटा शहर पुलिस की सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के सुरक्षित गिरफ्तारी। 💪🚩

<nis:link nis:type=tag nis:id=rpfkota nis:value=RPFKota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mumbaipolice nis:value=MumbaiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tigershroff nis:value=TigerShroff nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>  🚆🔥
🚨 "छोटा भीम" नहीं, निकला "बड़ा क्रिमिनल"! 😨 कोटा में कांग्रेस प्रत्याशी की खुली पोल!

कोटा पंचायत चुनाव के बीच हड़कंप! सुल्तानपुर पंचायत समिति वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मीणा पर लगे हैं लूट, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले। एसपी ने खोली हिस्ट्रीशीट। नामांकन में छिपाई जानकारी! क्या होगा अब? 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kotaelection nis:value=KotaElection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=candidateexposure nis:value=CandidateExposure nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=historysheeter nis:value=HistorySheeter nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 सवाई माधोपुर: ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई पशु चोरों की कोशिश, पिकअप छोड़कर खेतों में भागे चोर! 🚨

सवाई माधोपुर के पंचोलस ग्राम पंचायत के भीरुपुरा गांव में सोमवार रात पशु चोरों ने एक पशुपालक के बाड़े से भैंस चुराने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और सतर्कता के कारण चोर पिकअप वहीं छोड़कर खेतों में फरार हो गए। रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने पिकअप जब्त कर भैंस को पशुपालक के सुपुर्द कर दिया है। 👏👮‍♂️  

<nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cattletheft nis:value=CattleTheft nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=alertvillagers nis:value=AlertVillagers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagattaknews nis:value=jagattaknews nis:enabled=true nis:link/>