
श्री मनोज कुमार, बि०प्र०से० ने अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, नवादा के रूप में ग्रहण किया प्रभार।
आज दिनांक 20 अगस्त 2026 के पूर्वाह्न में श्री मनोज कुमार, बि०प्र०से० ने अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, नवादा के पद पर प्रभार ग्रहण किया।प्रभारी अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, नवादा श्री शम्भु शरण पाण्डेय, बि०प्र०से० द्वारा उन्हें उक्त पद का प्रभार सौंपा गया।
प्रभार ग्रहण करने के उपरांत श्री मनोज कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्यों में तेजी लाने, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण एवं अन्य राजस्व मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सरकार द्वारा संचालित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक ससमय पहुंचाने तथा लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा नवपदस्थापित अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी का स्वागत किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 20, 2026